Thursday, March 28, 2019

मोदी को 'सराब' और 'शराब' का फर्क नहीं पता- अखिलेश

सपा नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मौजूदा सरकार पर तंज कसते हुए ट्वीट किया है नफरत को फैलाने वाले शराब और सराब का अंतर नहीं जानते.

इससे पहले गुरुवार को ही मेरठ में आयोजित भाजपा की एक चुनावी रैली में मोदी ने कहा था, "यहां पर महामिलावट में भी कौन ज़्यादा मिलावट करता है इस पर भी स्पर्धा लग गई. एक तरफ सपा, बसपा और आरएलडी यहां पर आए."

उन्होंने कहा, "अब इसको अलग तरीके से देखिए. सपा का 'स' आरएलडी का 'र' और बसपा का 'ब' - मतलब 'सराब'. अच्छी सेहत के लिए सराब से बचना चाहिए या नहीं बचना चाहिए.... ये सराब आपको बर्बाद कर देगी."

इसके जवाब में अखिलेश यादव ने ट्विटर पर लिखा, "आज टेली-प्रॉम्प्टर ने यह पोल खोल दी कि सराब और शराब का अंतर वह लोग नहीं जानते जो नफ़रत के नशे को बढ़ावा देते हैं. सराब को मृगतृष्णा भी कहते हैं और यह वह धुंधला-सा सपना है जो भाजपा 5 साल से दिखा रही है लेकिन जो कभी हासिल नहीं होता. अब जब नया चुनाव आ गया तो वह नया सराब दिखा रहे हैं."

वहीं लालू सिंह यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने लिखा, "धत! 5 साल में 'स' और 'श' का अंतर नहीं सीखा! लो हम सिखाते हैं- शाह का श, राजनाथ का र और बुड़बक बीजेपी का ब! बन गया शराबबंदी में धड़ल्ले से बिकता गुजराती शराब!"

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं. उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली.

ऐसा कहा जा रहा है कि उर्मिला को उत्तर मुंबई सीट से कांग्रेस की उम्मीदवारी दी जा सकती है.

वहीं भोजपुरी फ़िल्मों के स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ 'निरहुआ' ने बीजेपी का दामन पकड़ लिया है. ऐसी अटकलें हैं कि उन्हें आज़मगढ़ से टिकट दिया जा सकता है.

इसके मुताबिक वरुण गांधी पीलीभीत से चुनाव लड़ेंगे. जबकि सुल्तानपुर से उनकी मां मेनका गांधी को उम्मीदवार बनाया गया है.

इलाहाबाद से रीता बहुगुणा जोशी को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया गया है.

डुमरियागंज से जगदंबिका पाल और कानपुर से सत्यदेव पचौरी को उम्मीदवार बनाया गया है. कानपुर से मुरली मनोहर जोशी का टिकट काट दिया गया.

जया प्रदा को रामपुर से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी. वे आजम खान को चुनौती देंगी. जया प्रदा दो बार सांसद रह चुकी हैं.

गाजीपुर से मनोज सिन्हा बीजेपी के उम्मीदवार होंगे जबकि चंदौली से महेंद्र नाथ पांडेय को टिकट मिला है.

पार्टी में शामिल होने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को धन्यवाद कहा.

उन्होंने कहा, "यह मेरे जीवन का अहम पल है. मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच से प्रभावित हूं और उनके मिशन को आगे बढ़ाऊंगी. उनके हाथ में यह देश सुरक्षित है."

जयाप्रदा इससे पहले तेलगु देशम पार्टी और समाजवादी पार्टी से जुड़ी रही थीं.

यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वो रामपुर से चुनाव लड़ सकती हैं. वो इस सीट से दो बार सांसद रह चुकी हैं.

अगर ऐसा होता है तो रामपुर का मुक़ाबला दिलचस्प हो सकता है क्योंकि समाजवादी पार्टी ने वहाँ से वरिष्ठ नेता आज़म ख़ान को अपना उम्मीदवार बनाया है.

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन के अंतिम दिन कई हाईप्रोफ़ाइल उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे.

इनमें मथुरा से हेमामालिनी (मथुरा), महेश शर्मा (गौतम बुद्ध नगर), नसीमुद्दीन सिद्दीकी (बिजनौर), कांग्रेस नेता राजबब्बर (फतेहपुर सीकरी), जनरल वीके सिंह (गाजियाबाद), चिराग पासवान (जमुई), फारूख अब्दुल्ला (श्रीनगर) आदि ने नामांकन पत्र भरे.

इसके अलावा कांग्रेस से इमरान मसूद (सहारनपुर), सपा की ओर से तब्बसुम हसन (कैराना), मेरठ से बसपा की ओर से हाजी मोहम्मद याक़ूब आदि का नाम शामिल है.

इसके अलावा दूसरे और तीसरे चरण के लिए आज नामांकन भरने वालों में नागपुर से नितिन गडकरी, शिवगंगा से कार्ति चिदंबरम, कटक से बीजेपी उम्मीदवार ओडिशा के पूर्व डीजीपी प्रकाश मिश्रा आदि रहे.

उत्तराखंड में बीजेपी की ओर से हरिद्वार से रमेश पोखरियाल निशंक और अल्मोड़ा पिथौरा गढ़ से अजय टमटा ने नामांकन भरा.

पहले चरण के लिए नाम वापस लेने की आखिरी तारीख़ 28 मार्च है और 11 अप्रैल को 20 राज्यों में मतदान होगा.

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से पूछा है कि एक लोकसभा क्षेत्र में एक से अधिक पोलिंग स्टेशन पर ईवीएम ऑडिट क्यों नहीं किया जा सकता है.

कोर्ट ने इस बारे में आयोग से गुरुवार तक एफिडेविट दायर करने को कहा है. अगली सुनवाई सोमवार को होगी.

चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा कि कोर्ट एक से अधिक पोलिंग स्टेशन पर वीवीपैट से वोटों के मिलान के पक्ष में है.

21 विपक्षी पार्टियों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी कि कम से कम 50 फीसदी वोटों का मिलान वीवीपैट की पर्ची से की जाए. फिलहाल किसी एक पोलिंग स्टेशन के वोटों का मिलान वीवीपैट से की जाती है.

No comments:

Post a Comment